धुरगड़गी पंचायत के दलिया में पत्थर खदान को लेकर खूनी संघर्ष, गोलीबारी में कई घायल…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ प्रखंड के अंतर्गत धुरगड़गी पंचायत के दलिया स्थित विवादित पत्थर खदान में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

घायलों में दलिया निवासी अरविंद वर्मा (35), पिता सुखदेव महतो के दाहिने पैर में गोली लगी है, जो आर-पार हो गई। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement..

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर खेत से धान लाने जा रहे थे। इसी दौरान खदान से जुड़े माफियाओं ने उन्हें रोक लिया और सवाल किया कि वे ट्रैक्टर लेकर खदान की ओर क्यों आए हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और माफियाओं ने अचानक फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया।

 

सूत्रों के मुताबिक, यह खदान कई वर्षों से बंद थी, लेकिन हाल ही में स्थानीय माफियाओं ने बिहार के नवादा जिले से एक दर्जन लोगों को बुलाकर खदान को पुनः चालू करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति हिंसक हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायल बिहार नवादा के मजदूरों को अपनी गाड़ी से जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलाने वालों और हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *