दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह प्राइवेट ट्यूटर्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

शोकसभा में शिक्षकों ने याद किया सुदिव्य कुमार सोनू का सहज स्वभाव, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • शोकसभा में शिक्षकों ने याद किया सुदिव्य कुमार सोनू का सहज स्वभाव, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान
  • गिरिडीह प्राइवेट ट्यूटर्स ने आयोजित की शोकसभा
  • इंजीनियरिंग, मेडिकल, महिला कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्रयासों का उल्लेख
  • शिक्षा, पर्यटन और नगर विकास में योगदान को किया याद
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गिरिडीह प्राइवेट ट्यूटर्स के तत्वावधान में शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षकों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान शिक्षकों ने सुदिव्य कुमार सोनू के सहज एवं मृदुल व्यवहार, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, महिला कॉलेज एवं विश्वविद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के साथ पर्यटन और नगर विकास के क्षेत्र में भी उनके प्रयास महत्वपूर्ण रहे। एक ऊर्जावान और संवेदनशील युवा नेतृत्व के असामयिक निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। शिक्षकों ने कहा कि गिरिडीहवासियों के लिए सुदिव्य कुमार सोनू केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि अभिभावक और बड़े भाई के समान थे।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मिंटू सर, सद्दाम सर, रविंद्र विद्यार्थी सर, राजीव सर, अनिल सर, संजय सर, आशु सर, श्लोक सर, रवि रंजन सर, सुजीत सर, अजय तर्वे सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page