गिरिडीह के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Md Wasim Ansari ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल फैशन इवेंट में अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट…

गिरिडीह के डिजिटल स्टार को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • MD Wasim Ansari को "Excellence in Personal Branding Creation of the Year" अवॉर्ड के लिए नामांकन।
  • गिरिडीह के डिजिटल स्टार को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान
  • 20 जुलाई को उदयपुर में होगा The Royal Fashion Week – Grand Launchpad।
  • इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक और यूट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

झारखंड के गिरिडीह निवासी और लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Md Wasim Ansari को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट The Royal Fashion Week – Grand Launchpad में “Excellence in Personal Branding Creation of the Year” अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह कार्यक्रम 20 जुलाई को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, फैशन डिजाइनर्स, मॉडल्स और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Md Wasim Ansari ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं। वे अपने क्रिएटिव कंटेंट, पर्सनल ब्रांडिंग और डिजिटल प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।

गिरिडीह जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले MD Wasim Ansari आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका यह नामांकन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे गिरिडीह और झारखंड के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर Md Wasim Ansari ने कहा कि वे गिरिडीह और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस नामांकन का श्रेय अपने फॉलोअर्स, परिवार और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे बेहतर कंटेंट के माध्यम से अपने राज्य का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

 

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत, प्रतिभा और डिजिटल कौशल के दम पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page