गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौ”त, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौ"त
  • चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार
  • तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौ"त
  • मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की उठी मांग
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौ”त हो गई। मृतक की पहचान रानी खावा निवासी उमेश मंडल (पिता- बद्री मंडल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमेश मंडल किसी काम से मोटरसाइकिल पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमेश मंडल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और फिलहाल यातायात पूरी तरह बाधित है।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने तथा जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page