Birni

रूरल फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह को मिली जान से मारने की धमकी हुआ सनहा दर्ज….

Share This News

दिनांक 29 दिसंबर 2024 को रूरल फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को शाम 4:16 बजे मोबाइल नंबर 7763979757 से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि संघ के संगठन को समाप्त करने और सभी सदस्यों को बर्बाद करने की धमकी दी।  

कॉल करने वाले ने कहा कि संघ का कोई भी सदस्य भविष्य में किसी भी आयोजन में काम करने के लायक नहीं रहेगा। बार-बार कॉल कर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इस घटना से सुभाष कुमार सिंह और संघ के अन्य सदस्य अत्यंत भयभीत और आक्रोशित हैं।  

धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान प्रकाश रजक, पिता राधे रजक, निवासी ग्राम सलैडीह, पोस्ट खुर्जियों, थाना बिरनी के रूप में की गई है। रूरल फोटोग्राफर संघ के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से बिरनी थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है और अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।  

आवेदन में उपस्थित सदस्य:

गोपी वर्मा, पप्पू वर्मा, प्रकाश वर्मा रंजीत रजक, विशु वर्मा, सुनील कुमार यादव, संजय वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, दीपक विश्वकर्मा, उदय कुमार, रंजीत पंडित, प्रकाश पासवान,संतोष पासवान आदि।  

रूरल फोटोग्राफर संघ की मांग:

1. धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।  

2. संघ के सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  

3. ऐसे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जाए, जो संघ के कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं।  

यह घटना न केवल रूरल फोटोग्राफर संघ के लिए, बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक है। हम प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील करते हैं।  

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

8 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

11 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

11 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

15 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

19 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

20 hours ago