झारखंड के अरुण कुमार सिन्हा को अज़रबैजान में मिला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड…

Share This News

गिरिडीह/रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित उद्योगपति अरुण कुमार सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राइडर ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन अरुण कुमार सिन्हा को अज़रबैजान में बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान रेडियो ऑरेंज द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया, जहां देश के चुनिंदा उद्योगपतियों और व्यवसायियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अरुण कुमार सिन्हा इस सूची में शामिल होकर झारखंड का नाम रोशन करने वाले चुनिंदा लोगों में से एक बने।

27 वर्षों का सफल सफर

गिरिडीह से अपने व्यवसाय की शुरुआत करने वाले अरुण कुमार सिन्हा ने पिछले 27 वर्षों में अपनी कंपनी राइडर ग्रुप को कई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी कंपनी मैनपावर सप्लाई के क्षेत्र में देश के विभिन्न शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है और विश्वसनीयता का प्रतीक बनी हुई है। वर्तमान में कंपनी में हजारों लोग कार्यरत हैं, जो उनकी सफलता का प्रमाण है।

बधाइयों का तांता

अरुण कुमार सिन्हा को इस उपलब्धि के लिए झारखंड के प्रमुख व्यवसायियों, राजनेताओं और आम जनों ने बधाई दी है। उनके इस सम्मान ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के उद्यमशील लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।

 

Related Post