गिरिडीह: जमुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित चितरडीह उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन….

जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित...

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को श्रेष्ठता का प्रमाण पत्र देती विधायक डॉ.मंजू कुमारी..
Highlights
  • "हमारे क्षेत्र में जल्द ही एक महिला कॉलेज का निर्माण किया जाएगा - डॉ.मंजू कुमारी
  • मैट्रिक परिणाम में उत्कृष्टता रही है - प्रधानाध्यापक
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित ।
  • शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी - विधायक
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ प्रखंड के चितरडीह उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में मंगलवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्हें फूलों के गुलदस्ते और बुके देकर उनके उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र – छात्राएं…

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी विचार मंच के वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद, समारोह में उत्कृष्ट छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे क्षेत्र में जल्द ही एक महिला कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को और भी अवसर मिले।

इसके साथ ही, शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी।” उन्होंने यह भी कहा, “शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी या निजी संस्थाओं में उच्च पदों पर बैठना नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

विधायक को पुष्पगुच्छ तथा स्वागत सॉन्ग गा कर किया स्वागत…

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के मैट्रिक परिणाम में उत्कृष्टता रही है। 10वीं कक्षा के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल हुई। पहले स्थान पर रहे छात्र हर्ष कुमार ने 92% अंक प्राप्त किए, दूसरे स्थान पर रहे रोहित कुमार ने 84%, और तीसरे स्थान पर पूनम कुमारी ने 82.2% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनकी मेहनत को समाज में मान्यता मिलती है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक शुभ्रा कुजूर और अन्य शिक्षक गण भी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *