चित्रगुप्त पूजा की शोभायात्रा का शालिनी बैसखियार ने किया भव्य स्वागत, चित्रांश परिवार को दी शुभकामनाएं

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर गिरिडीह में चित्रांश परिवार की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप स्वस्तिक बैटरी के पास भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शालिनी बैसखियार ने शोभायात्रा में शामिल चित्रांश परिवार के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान, विवेक, न्याय और सदाचार के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें सत्य, ईमानदारी और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगीता बैसखियार, सोना प्रकाश, मोनिका देवी, मोनिका गुप्ता, रूबी गुप्ता, स्वर्णा गुप्ता, गोपाल प्रसाद भदानी, अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *