Accident

बेंगाबाद: तेज रफ्तार कार की टक्कर में आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Share This News

रविवार की दोपहर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के नाना, नानी और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

गिरिडीह खरीदारी के लिए निकला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, कुरहोबिंदो गांव निवासी मंसूर अंसारी अपनी पत्नी आसमा खातून, पुत्र मेराज अंसारी और आठ वर्षीय पोते शाहिद अंसारी के साथ स्कूटी पर गिरिडीह शहर कपड़े खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पेसराटांड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

स्कूटी सवार सड़क पर गिरा, मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गई। हादसे में शाहिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंसूर अंसारी, उनकी पत्नी और बेटे को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कार पलटी, चालक फरार

टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर दो-तीन बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त स्कूटी और कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

1 hour ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

1 hour ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

5 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

10 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

11 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

11 hours ago