Giridih

भैया जी फाउंडेशन और राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट ने नेत्रहीन एवं मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया पिकनिक

Share This News

 

दिनांक 22 दिसंबर 2024, रविवार को भैया जी फाउंडेशन और राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट ने अजीडीह स्थित नेत्रहीन एवं मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ पिकनिक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को खेलकूद के लिए बैट, बॉल, विकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन और डीटीएच एंटीना भी लगवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खेलकूद और मनोरंजन का आनंद उठाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह था कि ऐसे बच्चे, जो पिकनिक मनाने कहीं बाहर नहीं जा पाते, उनके पास जाकर उनके लिए पिकनिक जैसा माहौल तैयार किया जाए। इससे वे भी नए साल की खुशियां अन्य बच्चों की तरह मना सकें।

भैया जी फाउंडेशन की टीम लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है।

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि ऐसे कार्यों को आगे भी सफलतापूर्वक किया जा सके।

 

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

6 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

8 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

9 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

12 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

17 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

18 hours ago