योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष श्री संजय सिंह के असमिक निधन पर गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ ने किया शोक सभा का आयोजन

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष आदरणी श्री संजय सिंह का 25 नवंबर को असमिक निधन होने के कारण गिरिडीह जिला योगासना खेल संघ द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा आयोजित कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कि गई।

गिरिडीह जिला योगासना खेल संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि श्री संजय सिंह योगासन खेल संघ झारखंड में योगासन खेल को एक मुकाम तक ले कर गये थे। उनके किये गये कार्यों के वजह से आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वो बहुत ही प्रगतिशील और सरल व्यक्तित के व्यक्ति थे।आज पुरे संगठन को उनके कमी खल रही है।शोक सभा का आयोजन पार्श्वनाथ आईटीआई कॉलेज बक्सिडीह में किया गया।

इस सभा में गिरिडीह जिला योगासना खेल संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जालान,संरक्षक नवीन कांत सिंह,अध्यक्ष संतोष शर्मा ,कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, सह सचिव दयानंद जयसवाल, कार्यकारणी सदस्य रिंकेश कुमार,रोहित श्रीवास्तव,आकाश स्वर्णकार, उत्कर्ष गुप्ता, रोहित राय, शशीकांत विश्वकर्मा और अन्य जिला योगासना संघ के सदस्यगण उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page