गिरिडीह: 28वें यूथ फेस्टिवल में गिरिडीह कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 11 पदकों के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन..

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
गिरिडीह कॉलेज के प्रतिभागियों का रहा शानदार प्रदर्शन...
Highlights
  • 18-20 दिसंबर को चतरा स्थित चतरा कॉलेज में 28वां यूथ फेस्टिवल।
  • गिरिडीह कॉलेज ने 7 गोल्ड, 2 सिल्वर, और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
  • सांस्कृतिक और खेल-कूद में गिरिडीह कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

चतरा स्थित चतरा कॉलेज में 18 से 20 दिसंबर तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा आयोजित 28वें यूथ फेस्टिवल में गिरिडीह कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज ने सात गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागी….

टीम का नेतृत्व और योगदान

कॉलेज की इस उपलब्धि में दया शंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, अभिनव आदित्य और विवेक के निर्देशन में कई दिनों की मेहनत रंग लाई। टीम में 16 छात्राएं, 15 छात्र, चार वाद्ययंत्र बजाने वाले, दो छात्र सहयोगी और टीम मैनेजर के रूप में डॉ. एमएन सिंह व प्रो. श्वेता कुमारी शामिल थे।

विजयी प्रतिभागी और प्रदर्शन

क्लेमाडलिंग, डिबेट, परकुशन, नन परकुशन, वेस्टर्न सोलो सॉन्ग, लाइट वोकल सॉन्ग, और इंडियन ग्रुप सॉन्ग जैसी विभिन्न विधाओं में धीरज, श्वेता, अनंत, सचिन और ऋषि ने गोल्ड मेडल जीते। इंडियन ग्रुप सॉन्ग में पल्लवी, सृष्टि, अंकिता, निरंजन, ऋषि और शशांक ने सामूहिक स्वर्ण पदक हासिल किया।

एलोक्यूशन और इंडियन लाइट वोकल सॉन्ग में श्वेता और ऋषि को सिल्वर मेडल मिला, जबकि कोलाज प्रतियोगिता में सूरज पांडेय ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रशंसा और उत्साह

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा, “गिरिडीह कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी शुरुआत से ही अव्वल रहा है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि गर्व का विषय है।”

डॉ. एमएन सिंह की भूमिका को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों ने भी टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *