Government Schemes

झारखंड के राज्यपाल का बड़ा ऐलान: गरीबों को अतिरिक्त राशन, किसानों और मजदूरों को राहत…

Share This News

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने एक अभिभाषण के दौरान राज्य के विकास और कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों और बच्चों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की घोषणा की। राज्यपाल ने इस दौरान गरीबों को अतिरिक्त राशन, किसानों को ब्याजमुक्त ऋण और मजदूरों के लिए बढ़ी हुई मजदूरी का वादा किया।

गरीबों के लिए बढ़ा हुआ राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं

राज्यपाल ने घोषणा की कि राज्य के गरीब नागरिकों को हर महीने सात किलो चावल और दो किलो दाल दी जाएगी। इसके साथ ही, आंगनबाड़ी और स्कूलों में मध्याह्न भोजन में बच्चों को रोजाना अंडा या फल दिया जाएगा।

जरूरतमंद परिवारों को अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। साथ ही, अहुआ आवास योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक गरीब परिवारों को तीन कमरों वाले मकान चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसानों और मजदूरों को राहत

राज्य के मजदूरों को मनरेगा के तहत अब न्यूनतम 350 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। गैरमजरूआ जमीन पर बसे रैयतों की भूमि के रजिस्ट्रेशन और रसीद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा।

शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे, जिनमें खेल और संगीत शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और हर अनुमंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

इसके अलावा, केजी से पीएचडी तक की पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। 10वीं के विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़कर 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण सुनिश्चित किया जाएगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन पर जोर

राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। नदियों और डैम के पानी को बेहतर तरीके से उपयोग में लाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की लागत से लिफ्ट इरिगेशन योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

राज्य के विकास की दिशा में नई पहल

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में झारखंड को एक समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उनकी घोषणाओं में गरीबों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं, किसानों और मजदूरों के लिए राहत, और शिक्षा व बुनियादी ढांचे में सुधार की योजनाएं प्रमुख रहीं।

Share
Published by
Abhimanyu Kumar

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

16 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

18 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

19 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

19 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

20 hours ago