दो दिनों से झारखंड में हो रही है भारी बारिश… जानें और कितने दिनों तक होगी बारिश 

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: झारखंड में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने राज्यवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के प्रभाव से राज्य के पूर्वी और मध्य जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। विभाग ने विशेषकर वज्रपात (बिजली गिरने) की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार सामान्य से बेहतर बारिश की संभावना है, जो खेती के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट नहीं, बल्कि सीधे रेड अलर्ट जारी किया है। 18 जून से 21 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों — देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज — के साथ-साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी जिलों — पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा — के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक सामान्य से 52% कम बारिश

1 जून से 17 जून के बीच झारखंड में औसतन 31.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षापात 67 मिमी होना चाहिए था। यानी राज्य में अब तक 52% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही यह कमी धीरे-धीरे पूरी हो जाएगी।

सावधानी बरतें:

वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *