WhatsApp Channel
Join Now
गिरिडीह: गावां छेत्र के पिहरा निवासी और झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दीपू कुमार का आज सुबह रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ गई।
दीपू कुमार झारखंड के पहले JPSC परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए थे। अपनी काबिलियत और समर्पण के चलते उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और वर्तमान में झारखंड सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।
उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे प्रशासनिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके गृह क्षेत्र पिहरा में भी लोग उनके निधन से स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि वे एक कुशल अधिकारी होने के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान भी थे।
झारखंड सरकार और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।