Jharkhand

Maiya Samman Yojana: अयोग्य लाभार्थियों से होगी वसूली, पात्र महिलाओं को इस दिन से मंईयां योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, पढ़ें पूरी खबर…

Share This News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। मंईयां सम्मान योजना के तहत अब महिलाओं को मिलने वाली राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इस बढ़ी हुई राशि का लाभ 14 दिसंबर 2024 को लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना की 5वीं किस्त का शुभारंभ संथाल परगना से करेंगे।

संथाल परगना से योजना का शुभारंभ..

14 दिसंबर 2024, शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संथाल परगना से इस योजना की नई किस्त का शुभारंभ करेंगे। इस बढ़ी हुई राशि का सीधा लाभ राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को मिलेगा। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी।

इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की उम्र की उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत आवेदन किया है।

योजना की शुरुआत और विस्तार

मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त 2024 को की थी। उन्होंने इसे संथाल क्षेत्र के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव से लॉन्च किया था। विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा हुई थी, जिसे अब और बेहतर किया गया है।

गिरिडीह में समीक्षा बैठक

गिरिडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में इस योजना को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सदर प्रखंड में कुल 34,722 लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

हालांकि, बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ ऐसे लोग भी योजना का लाभ उठा रहे हैं जो इसके लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे अयोग्य लाभार्थियों के नाम योजना से हटाए जाएंगे, और उनसे ली गई राशि की रिकवरी भी की जाएगी।

सख्त निर्देश

बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायत सेवकों, मुखियाओं और बीपीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजना से जुड़े सभी आवेदन की गंभीरता से जांच करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल योग्य लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…

यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनके परिवारों की स्थिति भी सुधरेगी।

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

39 minutes ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

2 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

3 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

17 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

17 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

19 hours ago