झारखंड में ठंड के साथ बारिश की दस्तक, 20 दिसंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज

1 Min Read
Share This News

झारखंड में ठंड ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। दिन-ब-दिन गिरते तापमान के बीच लोगों को ठंड की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शाम होते ही ठंड अपने चरम पर पहुंच जाती है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

 

इसी बीच, मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों, जिसमें राजधानी रांची भी शामिल है, में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह मध्यम कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो सकता है। हालांकि, 20 और 21 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान की बात करें तो रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि राजधानी रांची में यह फिलहाल 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद लोग ठंड और बारिश दोनों के लिए तैयारियां करने लगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version