झामुमो कार्यालय में मनाई गई विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि

Share This News

गिरिडीह:आज, 18 दिसंबर 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की, जबकि संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद चाँद रशीद ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाज़रा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

महान नेता को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री हाजरा ने कहा कि विनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता, कुशल राजनीतिज्ञ और वकील थे। उन्होंने 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। वे बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में 1980, 1985 और 1990 में जनता की सेवा करते रहे।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय महतो ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए हमेशा “पढ़ो और लड़ो” का नारा दिया। उन्होंने झारखंड में शिक्षा को मजबूत करने के लिए कई स्कूल और कॉलेज की स्थापना में योगदान दिया और आर्थिक सहायता प्रदान की।

कार्यक्रम में जुटे कई नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद, राकेश सिंह, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अकील, सोनू मोहम्मद मुमताज, तूफान मोहम्मद हसनैन, नुरुल हुदा, मेहताब मिर्जा, मोहन नूर अहमद, अभय सिंह, टूना सिंह, मो. तारीक, सुशांत सिंहा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश रंजन सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो के सदस्यों ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के विचारों और योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Post