Cyber crime

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन को किया गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह: जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए गिरिडीह पुलिस का अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव में की गई, जहां पुलिस ने प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की और तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और समसुद अंसारी शामिल हैं। इन तीनों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इन अपराधियों का गिरोह गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने और एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने का काम करता था। 

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराधों का खुलासा किया। इस अभियान में साइबर डीएसपी आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुनित कुमार गौतम, गुंजन कुमार, गजेन्द्र कुमार, सोनु कुमार, नाग और मो. फिरोज आलम जैसे पुलिसकर्मी शामिल थे।

Recent Posts

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

29 minutes ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

53 minutes ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

1 hour ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

12 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

18 hours ago

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रंगों और उमंग का होली मिलन समारोह

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…

20 hours ago