झारखंड में तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेगा ग्लास ब्रिज, पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह परियोजना शुरू की जा रही है।

राज्य के रांची जिले के दशम फॉल, हुंडरू फॉल और नेतरहाट के मंगोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना बिहार के राजगीर में बने प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज की तर्ज पर लागू की जा रही है।

पर्यटन विभाग ने इस परियोजना के लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है और राजगीर ग्लास ब्रिज निर्माण में शामिल कंपनी से संपर्क किया गया है।

ADVERTISEMENT

हाल ही में झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बिहार के राजगीर का दौरा कर वहां बने ग्लास ब्रिज का निरीक्षण किया और उसकी निर्माण प्रक्रिया का गहन मूल्यांकन किया।

इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को एक अनोखा और रोमांचक अनुभव प्रदान करना है। पर्यटन विभाग जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे राज्य के पर्यटन स्थलों की पहचान और अधिक बढ़ेगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page