Giridih

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अंबेडकर भवन में आस्था दलित महिला संघ के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

Share This News

गिरिडीह: सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन में आस्था दलित महिला संघ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य मधु श्री सन्याल, विशिष्ट अतिथि डीडीसी स्मृता कुमारी, पूर्व प्रोफेसर पुष्पा सिन्हा, एडवोकेट सुनीता कुमारी, जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, और गीता हजरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला मेहरा ने किया।

महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधु श्री सन्याल ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को शिक्षा और अधिकार से वंचित रखा गया था, तब सावित्रीबाई फुले ने बालिका शिक्षा की अलख जगाई और समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने सभी महिलाओं से सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

पूर्व प्रोफेसर पुष्पा सिन्हा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा और मुक्ति की प्रेरक थीं। उन्होंने न केवल खुद पढ़ाई की, बल्कि समाज के उत्थान के लिए विधवा आश्रम और अन्य कई सामाजिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई के जीवन से हमें शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

डीडीसी स्मृता कुमारी ने किया जागरूकता का आह्वान

डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं और हर घर की बेटियों को पढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। समाज के विकास और बदलाव के लिए शिक्षा ही सबसे जरूरी साधन है।

कार्यक्रम में आस्था दलित महिला संघ की अफसाना प्रवीण, ज्योति सोरेन, माला देवी, जयंती देवी, छबीला देवी, जामनी देवी, मीना देवी, बसंती देवी, आशा देवी, मालती देवी, गीता देवी, गीता राज सहित अन्य कई महिलाएं सक्रिय भूमिका में नजर आईं।

साथ ही कार्यक्रम में जनार्दन पासवान, शिवरीनारायण, सुशील दास, योगेश्वर दास, नारायण दास, हादी जमीला खातून, सुशीला देवी, देवचरण दास, बद्री दास और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

17 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

18 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

19 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

20 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

20 hours ago