WhatsApp Channel
Join Now
गिरिडीह: महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे बेंगाबाद प्रखंड के कुछ श्रद्धालु शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बनारस के BHU हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों को तत्काल बनारस भेजा गया, ताकि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों को हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है।