Pm kisan

PM Kisan Yojana: फरवरी या मार्च में आएगी 19वीं किस्त? जानिए पूरी जानकारी एक क्लिक में..

Share This News

केंद्र सरकार की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana)। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में वितरित की जाती है।

अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब 19वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगली किस्त कब जारी हो सकती है? क्या यह किस्त फरवरी में जारी होने की संभावना है? आइए, इस पर नजर डालते हैं।

19वीं किस्त कब जारी होगी?

योजना के नियमों के अनुसार, प्रत्येक किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। अगर बात 18वीं किस्त की करें, तो यह 5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी। ऐसे में अगली किस्त यानी 19वीं किस्त के जारी होने की अनुमानित तारीख फरवरी 2025 हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बजट 2025 में हो सकता है बड़ा ऐलान

1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में पीएम किसान योजना से संबंधित बड़ा ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि लाभार्थियों को मिलने वाली राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति वर्ष किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह किसानों के लिए एक बड़ी राहत होगी।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago