गिरिडीह: गिरिडीह स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस आयोजन की शुरुआत संत कबीर साहब के साखी पाठ से होगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सद्गुरु मां का दिव्य उद्बोधन और ‘जागो हिंदू जागो’ नाट्य मंचन रहेगा।
इस अवसर पर गिरिडीह, झारखंड, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
बताया गया कि ब्रह्मलीन संत विवेक साहब महाराज पूर्ण आत्मज्ञानी, त्रिकालदर्शी और दिव्यद्रष्टा संत थे। वे बेहद सरल हृदय के संत थे और मानव कल्याण के लिए सदैव संलग्न रहते थे। श्रद्धालु प्यार से उन्हें ‘सरकार प्रभु’ कहकर संबोधित करते थे। वर्ष 2000 में उन्होंने गिरिडीह में देहत्याग किया और उनकी समाधि श्री कबीर ज्ञान मंदिर प्रांगण में स्थित है।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”