गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उपायुक्त महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत समाज कल्याण विभाग के कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त भी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के तहत बाइक रैली में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एक बेटी-एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
मौके पर उपायुक्त महोदय ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर सभी बाइक पर स्टीकर और स्लोगन चिपकाएं गए।
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…