जमुआ-चितरडीह मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, नवविवाहित जोड़ा व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त…

पथला नावाडीह पुल के पास चारपहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में नवविवाहित दंपति और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल...

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
घटनास्थल पर की गई क्षतिग्रस्त वाहनों....
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ प्रखंड अंतर्गत चितरडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना पथला नावाडीह पुल के निकट उस वक्त हुई, जब एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गए। हादसा करीब 3:30 बजे का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पचम्बा से रानीखावा की ओर जा रही थी, जबकि चारपहिया वाहन चरघरा से पहाड़पुर की दिशा में बढ़ रही थी। चारपहिया वाहन में एक नवविवाहित दंपति सवार थे, जो पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। दूसरी ओर बाइक पर सवार व्यक्ति की पहचान निक्की (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चारपहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे बांस झाड़ी में जा घुसा। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

 

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं  सूचना हैं कि बाइक वाला रानीखावा का रहने वाला हैं , स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नियंत्रित किया गया।

 

रिपोर्ट: नवीन शर्मा

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *