Jharkhand

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, आधार में हेरफेर कर नाबालिगों को बनाया लाभुक, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित..

Share This News

दुमका: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रंगालिया और विलकांदी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

फर्जीवाड़े की परतें खुलीं

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नाम पर कई प्रज्ञा केंद्र संचालक धांधली कर रहे थे। नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों के नाम से आवेदन किए गए, तो कहीं महिलाओं से पैसे लेकर फर्जी फॉर्म भरे गए।

रंगालिया पंचायत के एक प्रज्ञा केंद्र में जब बीडीओ ने जांच की, तो 25 आवेदकों के फॉर्म मिले, जिनमें से 24 को प्राप्ति रसीद भी दी गई थी। लेकिन गहन जांच में दो आवेदक 18 वर्ष से कम उम्र के पाए गए। उनके आधार कार्ड में हेरफेर कर आवेदन किया गया था। जब बीडीओ ने केंद्र संचालक बीएलई इंद्रजीत मंडल से पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इतना ही नहीं, एक महिला के दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति के नाम से ऑनलाइन आवेदन में किया गया था।

इसी तरह, विलकांदी पंचायत में भी अनियमितताएं सामने आईं। यहां 27 आवेदकों के फॉर्म मिले, जिनमें से एक लाभुक का दो बार आवेदन किया गया था। जब बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालक बीएलई गोष्ट गोपाल घोष से पूछताछ की, तो वे भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।

सरकार ने पहले ही बंद कर दिया था ऑनलाइन आवेदन

31 दिसंबर 2024 के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रज्ञा केंद्रों में ऑनलाइन आवेदन बंद कर दिया था। लेकिन कई केंद्र संचालक नियमों का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से आवेदन दिखाकर महिलाओं से पैसे ऐंठने में लगे थे।

कुछ प्रज्ञा केंद्रों ने तो आवेदन की ऑनलाइन एंट्री कर दी थी, लेकिन उन्हें प्रखंड मुख्यालय में जमा नहीं किया। इस वजह से कई योग्य लाभुकों को समय पर योजना का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं, कई मामलों में लाभुकों को आवेदन की प्राप्ति रसीद तक नहीं दी गई।

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह निरीक्षण किया गया। “निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। अब 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई जा रही है, जो सभी दस्तावेजों की जांच करेगी।

Recent Posts

रेलवे समूह C भर्ती में पेपर लीक; परीक्षा रद्द, CBI ने 26 अधिकारी को किया गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये बरामद..

मुगलसराय में रेलवे भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। CBI…

4 hours ago

गिरिडीह कॉलेज में “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति की बैठक संपन्न

गिरिडीह: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में "विकसित भारत युवा संसद"…

22 hours ago

गिरिडीह को मिला वाटर बॉडीज में उत्कृष्ट कार्य हेतु इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड…

गिरिडीह:- गिरिडीह जिला को वाटर बॉडीज में उत्कृष्ट कार्य हेतु द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन…

1 day ago

होली से पहले झारखंड सरकार भेजेगी मईयां सम्मान योजना की राशि, सत्यापन के बाद घट सकती है लाभुकों की संख्या

रांची:झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को होली से पहले राशि भेजने…

1 day ago

आधार वेरिफिकेशन करना हुआ अब आसान, सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल..

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और…

1 day ago

गिरिडीह में झामुमो का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास का दोहराया संकल्प….

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में अपना 52वां स्थापना…

2 days ago