Giridih

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

Share This News

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने की, जिसमें अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, हरिमोहन कंधवे सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 4 मार्च को होने वाले JMM के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विशेष चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता शहर में JMM सदस्यों की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में चौक-चौराहों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में 20,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सीमित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा, क्योंकि राज्य में दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्रों के बावजूद झारखंड को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया है। ऐसे में स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में नगर समिति के कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago