गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने की, जिसमें अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, हरिमोहन कंधवे सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 4 मार्च को होने वाले JMM के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विशेष चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता शहर में JMM सदस्यों की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में चौक-चौराहों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में 20,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सीमित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा, क्योंकि राज्य में दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्रों के बावजूद झारखंड को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया है। ऐसे में स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में नगर समिति के कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page