Giridih

गिरिडीह पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Share This News

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी में महिला अपराधों की जांच को वैज्ञानिक तरीके से करने और बीएनएस (BNS) में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया। लंबित वारंट और कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

इसके अलावा, E-Sakshya ऐप में ऐसे मामलों की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए जिनमें सात साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है। इसमें घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान सहित अन्य साक्ष्यों को 24 घंटे के भीतर अपलोड करने पर जोर दिया गया। सीएमपीएस (CMPS) से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे न्यायालय में गवाही के लिए निर्धारित तिथि पर हर हाल में उपस्थित हों।

IGOT Karmayogi ऐप के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाने और नाटकीय रूप में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।

आगामी शब-ए-बारात पर्व के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

9 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

9 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

12 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago