Accident

बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक की सीधी टक्कर, चार घायल

Share This News

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डोमापहाड़ी में शनिवार सुबह 6:45 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें रांची से देवघर जा रही तेज रफ्तार Dzire कार की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की पहचान सुलेमान अंसारी, शुफी नाज, सिमरन और कन्हैया प्रसाद के रूप में हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Recent Posts

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

3 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

18 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

18 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

20 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago