झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ गिरिडीह जिला शाखा की बैठक संपन्न, जिला सम्मेलन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की जिला शाखा की एक अहम बैठक आज कचहरी प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अमर किशोर सिंह ने की, जिसमें संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में जिला महासंघ के सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें तय किया गया कि सभी कर्मचारियों को 2025 के लिए संघ का सदस्य बनाने के उद्देश्य से सदस्यता रसीद या कूपन प्रिंट कराए जाएंगे। इसके तहत गिरिडीह जिले के सभी कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद सभी संघों से प्राप्त सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह उर्फ नयन को चुनाव पदाधिकारी तथा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज सिन्हा को चुनाव समिति का पदभार सौंपा गया। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला महासंघ के सम्मेलन से पहले सभी प्रखंडों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में अशोक कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अनूप कुमार, देवंती देवी, प्रयाग प्रसाद यादव, लखन लाल पंडित, सोनू कुमार गुप्ता, विनोद मुर्मू, राजेंद्र पंडित, प्रयाग गुप्ता, मुक्तेश्वर प्रसाद, पन्नालाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ कुमार सिंह, इंद्रजीत महतो, राज किशोर साहू, दशरथ प्रसाद, मोहम्मद मुकीम, विजय कुमार और काशीनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जिला महासंघ का सम्मेलन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version