WhatsApp Channel
Join Now
रांची: झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में दिन में तेज धूप और शाम को हल्की ठंडी हवा महसूस की गई। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास कोई विशेष सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
