झारखंड में छह दिनों तक बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी..

2 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में 21 अप्रैल तक मौसम कूल-कूल बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम में बदलाव की वजहें

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची-बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड सहित बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई स्थानों पर तेज आंधी भी चली, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रांची सहित कई जगह पर मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शहर में करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खूंटी सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही।

16 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी जिलों में खासा असर

बुधवार, 16 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version