रांची: झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश 26 अप्रैल 2025 से पूरे राज्य में लागू होगा।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक स्कूल सहित) और निजी विद्यालयों में पढ़ाई अब बदले हुए समय पर होगी।
नई व्यवस्था के अनुसार, कक्षा केजी से लेकर 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।