रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच किया था। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 3,50,138 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब सभी परीक्षार्थी और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ग्रेजुएशन एडमिशन की तैयारी को आगे बढ़ाया जा सके।
Jharkhand Board 12th Result 2025 को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल जैक की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
रिजल्ट स्ट्रीम वाइज – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद छात्र jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने मार्क्स देख सकेंगे।
ऐसे करें JAC 12th Result 2025 चेक:
1. सबसे पहले जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक (स्ट्रीम के अनुसार) पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट अपडेट की सही और समय पर जानकारी मिल सके।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”