चंदनकियारी प्रखंड के तियारागाँव निवासी राजकुमार महतो ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 557वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकुमार एक अख़बार विक्रेता श्री राम प्रसाद महतो के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सपनों को साकार कर दिखाया है। राजकुमार की इस उपलब्धि पर गांव से लेकर राजधानी तक खुशी की लहर है। लोग उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर बाऊरी ने भी उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने एक संदेश में लिखा, “राजकुमार महतो की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के आशीर्वाद से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ढेरों मंगलकामनाएँ!”

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”