पच्चीसवीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे गिरिडीह टीम ने जीते 10 स्वर्ण 5 रजत और 2 कांस पदक….

Share This News

नबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुए पच्चीसवीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने हर बार की तरह इस बार भी अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए हुए 10स्वर्ण,5 रजत और 2 कास्य पदक जितने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि पेबियां ऋषिकेश पब्लिक स्कूल,धनबाद में दिनांक 27 से 29 मई तक पच्चीसवीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा कराया गया था ।

जिसमे पूरे झारखण्ड के 600 सबजूनियर और जूनियर एज ग्रुप के ताइक्वांडो खिलाड़ीयो ने भाग लिया था।

 इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलग अलग स्कूलों और क्लबों से चयनित कुल 16 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ धनबाद गए हुए थे।

जिसमे गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने अपना उमदा प्रदर्सन करते हुए सभी खिलाड़ी पदक जितने में कामयाब रहे और गिरिडीह टीम 10 स्वर्ण 5 रजत और 2 कास्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।

 रेगुलर ग्रुप के सबजूनियर एज केटेगरी के अंडर 22 किलोग्राम में खेलते हुए काव्या सिंह स्वर्ण पदक, 24 किलोग्राम में नव्या सिंह ब्रॉन्ज ब्रोंज मेडल वही जूनियर एज ग्रुप के अंडर 73किलोग्राम में नयन भट्टाचार्य क्यूरोगी (फाइट)और पूमसे(काता) दोनों इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए और 

तनीषा आर्या ने भी 59 किलोग्राम में खेलते हुए क्यूरोगी (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल और पूमसे(काता) में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही।

वहीं फ्रेशर प्लेयर्स केटेगरी के सबजूनियर एज ग्रुप में स्वर्ण पदक जितने वालो में ज्योति राज अंडर 20किलोग्राम,शिवानी राज अंडर 24 किलोग्राम,माही सिंह अंडर 26 किलोग्राम,रौशन कुमार अंडर 29 किलोग्राम ,सारा हया अंडर 22 किलोग्राम,आदित्य राज अंडर44 किलोग्राम, आरव कुमार साव अंडर 32 किलोग्राम वही अंडर 47 किलोग्राम में खुशी कुमारी ,आहिल रजा अंडर 25 किलोग्राम ,आरोही भगत अंडर 29 किलोग्राम और जूनियर एज ग्रुप में विवेक आनंद अंडर 50 किलोग्राम में खेलते हुए सभी सभी ने सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे।

 उन्होंने कहा की गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र खेल संघ है जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ अपने मेहनत और खर्च तथा जिला संघ के सहयोग से पदक जीत कर गिरिडीह को लगातार गौरांवित कर रहे है।

अब इस प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी जून में हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।खिलाड़ियों के इस सत प्रतिषत उपलब्धि पर गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों और पदाधिकारियो में खुशी की लहर है। 

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा , संरचक पूर्व विधायक निर्भय साहाबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार, के अलावा मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित रॉय ,शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा “द बैलेंस पाथ एकेडमी मोहनपुर” के ताइक्वांडो खिलाड़ी साक्षी बरनवाल, श्वेता कुमारी,सुजाता कुमारी,अंजुम आरा के अलावा सभी खिलाडियों ने सभी विजेता खिलाड़ी और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय को बधाई और सुभकामना दी और विश्वाश जताया कि अब ये आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत कर पूरे झारखंड का नाम रौशन करेंगे।

Related Post