Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट..

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन आंधी और वज्रपात ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में यह मौसम 4 मई तक बना रह सकता है।

गुरुवार को लातेहार और रामगढ़ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को तेज गर्जना, तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने रविवार को भी कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। धनबाद के पुटकी में सबसे ज्यादा 38.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान की बात करें तो डाल्टेनगंज सबसे गर्म रहा, जहां पारा 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, कोडरमा और पलामू समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। पलामू से ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि यह परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page