जेएलकेएम का खतियानी पदयात्रा पहुंचा गिरिडीह, 05 जून को राजभवन के समक्ष धरना में होगा शामिल

झारखंडी हक-हकूक की मांग को लेकर 5 जून को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेगा जेएलकेएम...

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह:  झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा विगत 15 मई से जारी खतियानी पदयात्रा रविवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचा। सूबे की उप राजधानी दुमका से जारी यह पदयात्रा अपने कार्यक्रम के पांचवें दिन सोमवार को गिरिडीह से रांची के लिए प्रस्थान कर गया। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानते हुए झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करना है। अमित मंडल ने कहा कि झारखंडियों को सौ फिदसी रोजगार देने के लिए ग्रुप सी व गु्रप डी की नौकरियों में झारखंडियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा, जाति आधारित जनगणना और आदिवासी अधिकारों के लिए भी पार्टी ने आवाज उठाई।

राजभवन के समक्ष होगा धरना प्रदर्शन

जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि आगामी 05 जून को रांची स्थित राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम में पार्टी सूप्रीमो टाईगर जयराम महतो सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। कहा कि झारखण्ड में 1932 आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति सहित लंबे समय से फंसे गैर मजरूआ जमीन को जमाबंदी का दर्जा देने, पेसा कानून लागू करवाने, राज्य से पलायन कर रहे मजदूरों को राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने और विस्थापित हुए राज्य वासियों को अविलंब मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

 

खतियानी पदयात्रा कार्यक्रम में जेएलकेएम के दौरान केन्द्रीय महामंत्री सिकंदर आलम, अर्जुन पंडित, देवघर जिला सचिव रणधीर यादव, गोड्डा के जियाउल खान, राहुल कुमार, देवघर के मुकेश सिंह, जमुआ के छोटू यादव, पालजोरी के सुभाष मंडल, माथुर मंडल, संदीप मंडल, जियाउल हक, सुभाष यादव, अशोक यादव, गिरिडीह अल्पसंख्यक मोर्चा के संदीप मल्लाह, संदीप कुमार, संदीप मंडल जिलाध्यक्ष छोटू राइन, समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version