अब पटना नहीं जाना पड़ेगा, रांची में ही होंगे CBSE से जुड़े सभी दस्तावेजी और प्रशासनिक कार्य, झारखंड के 400 से अधिक स्कूलों और छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ…

सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ झारखंड को मिली नई सौगात

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: राजधानी रांची के छात्रों, अभिभावकों और सीबीएसई स्कूलों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब बोर्ड से संबंधित दस्तावेजों, संबद्धता और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीबीएसई का नया क्षेत्रीय कार्यालय रांची के पुंदाग इलाके में स्थापित किया जा रहा है, जिससे झारखंड के सैकड़ों स्कूलों को सुविधा मिलने वाली है।

झारखंड में सीबीएसई से संबद्ध 400 से अधिक स्कूल संचालित हो रहे हैं, जो अब तक अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए बिहार की राजधानी पटना पर निर्भर थे। लेकिन अब यह निर्भरता खत्म होने जा रही है। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए एक आदेश के मुताबिक, रांची के पुंदाग इलाके में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

नए क्षेत्रीय कार्यालय के लिए पुणे से उपसचिव रामवीर को रांची का क्षेत्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। रामवीर इससे पहले सीबीएसई के पुणे क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया है कि रांची स्थित नया कार्यालय पुंदाग के शालीमार बाग के पास एक अपार्टमेंट में खोला जाएगा, जहां इन दिनों सौंदर्यीकरण और आवश्यक व्यवस्थाओं का काम चल रहा है।

कब से शुरू होगा काम

मिली जानकारी के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह से यह कार्यालय पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा। इसके लिए 43 पदों का सृजन भी किया जा रहा है, ताकि कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इससे सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को संबद्धता, अपग्रेडेशन, परीक्षाओं से संबंधित पत्राचार, छात्र दस्तावेजों की पुष्टि जैसे कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।

 

स्कूलों को क्या होगा लाभ

 

पटना के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलने के साथ-साथ, क्षेत्रीय कार्यालय रांची में होने से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों का समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page