एबीवीपी गिरिडीह इकाई ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई पुण्यतिथि

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गिरिडीह नगर इकाई ने सोमवार को बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने किया।

इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि बिरसा चौक परिसर में सफाई अभियान चलाकर प्रतिमाओं और आसपास के क्षेत्र की साफ–सफाई की गई। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के दौरान आदिवासी समाज को संगठित कर आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका था। उनकी बलिदानी गाथा युवाओं को आज भी प्रेरित करती है।”

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

मंटू मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत रहे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज को ईसाई मिशनरियों द्वारा की जा रही धार्मिक–सांस्कृतिक पहचान मिटाने की कोशिशों के खिलाफ भी संगठित किया। “उनकी सोच और संघर्ष ने हिंदू सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षण दिया,”।

कार्यक्रम में कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनीश रॉय, शुभम तांती, चंदन कुमार, विशाल कुमार समेत छात्र नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अन्त में प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *