अमेक्षा सिन्हा ने कला संगम के गायन प्रतियोगिता में मारी बाजी….
गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा प्रथम, तीन राज्यों के 34 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा सी बंगाल, बिहार और झारखंड के 34 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा...
गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
बंगाल, बिहार और झारखंड से कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं कला संगम के संरक्षक श्रीकांत यशवंत विसपुते ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share This News
गिरिडीह। कला संगम गिरिडीह के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार और झारखंड से कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं कला संगम के संरक्षक श्रीकांत यशवंत विसपुते ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सारेगामा गीत प्रतियोगिता की विजेता सोनी चंद्रवंशी ने सुरमयी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
लोकगायिका मनिका सिन्हा, एजाज़ अहमद खान, राजेश दास, राजेश सिन्हा और वरिष्ठ पत्रकार अविनाश ने भी मुकेश के प्रसिद्ध गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का परिणाम देर रात घोषित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: अमेक्षा सिन्हा
द्वितीय स्थान: मोहम्मद शारीफ अली खान
तृतीय स्थान: सुजाता कुमारी
चतुर्थ स्थान: चुनमुन राम
पेंटिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागी….
इसके अलावा सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक मंडली..
पुरस्कार वितरण समारोह में कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन, निर्णायक मंडली के अरित चंद्रा, नयनदीप सिन्हा, देवानंद सिन्हा, सह संयोजक राजेश सिन्हा और सह सचिव मदन मंजरवे शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना और नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया।
समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, कृष्णा कुमार सिन्हा, सह सचिव सुजय गुप्ता, साहित्य प्रमुख प्रो. अनुज कुमार, सह संयोजक सुनील भूषण, डॉ. तारकनाथ देव, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।