भारतीय सेना के सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी ने टावर चौक पर आयोजित की “जय हिंद सभा”

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह: भारतीय सेना के अदम्य साहस और सेवा को सलाम करते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह की ओर से सोमवार को शहर के टावर चौक पर “जय हिंद सभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के सम्मान में जनभावनाओं को प्रकट करना और देश के वीर सपूतों को धन्यवाद देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जलेश्वर महतो थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “भारतीय सेना देश का गौरव है। आप जैसे योद्धाओं की वजह से देशवासी अमन-चैन की नींद सो पाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में सेना द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा नमन करेगा। अगर सरकार ने समय पर यह कदम उठाया होता, तो शायद पहलगाम की घटना जैसी त्रासदी नहीं होती।”

कार्यक्रम के उपरांत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अमित रंजन को कांग्रेस कमेटी की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मोहम्मद अली खान, प्रो. मंजूर अंसारी, राजेश तुरी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया और सेना के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नरेश वर्मा, कृष्ण सिंह, सनाउल हक, सिकंदर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरी, प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन, जुनैद आलम, गुलाम मुस्तफा, सिकंदर, सीताराम पासवान, सब्बीर खान, सुलेमान अख्तर, पंकज सागर, प्रदीप पांडे, उपेंद्र सिंह, जमुना शर्मा, एनुअल, नेसाब, सुजीत मंडल आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version