जनता को विकास नहीं, मिला धोखा: डमरगुरहा में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन, बनाई संगठन की नई इकाई

Share This News

गिरिडीह:  डमरगुरहा गांव में सोमवार को आयोजित एक जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न राजनीतिक दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिला परिषद सदस्य व फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में लोगों ने पार्टी की स्थानीय ब्रांच और किसान सभा की कमिटी का गठन किया तथा जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

सभा में गांव व पंचायत की समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सरकार की उपेक्षात्मक नीति और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि हर चुनाव में वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही नेता नदारद हो जाते हैं।

सभा को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि गांडेय क्षेत्र की जनता को अब तक विकास के नाम पर केवल धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि डमरगुरहा जैसे ग्रामीण इलाकों में सड़कें जर्जर हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, राशन के लिए लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ता है, और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह नदारद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं, जबकि मजदूरों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है।

राजेश यादव ने स्थानीय प्रशासन और सरकारी कार्यालयों में आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार को भी शर्मनाक बताया और कहा कि आज भी लोग ब्लॉक, अंचल और थाना में अपने छोटे-छोटे कामों के लिए दर-दर भटकते हैं।

 

सभा के अंत में लोगों ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थानीय ब्रांच तथा अग्रगामी किसान सभा की इकाई का गठन किया और एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

 

संगठन में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बहादुर यादव, सुनील कुमार राणा, किशोर यादव, रामदेव यादव, जगदीश यादव, मुकेश यादव, महावीर महतो, मुंशी यादव, रामू यादव, इंदिरा देवी, मोसेमत ललिता, सुनीता देवी, सबिता कुमारी, बिंदवा देवी, पुष्पा देवी, संजू देवी, रामचंद्र राणा, नारायण राणा, बासदेव राणा और बलदेव यादव सहित कई अन्य शामिल थे।

 

Related Post