WhatsApp Channel
Join Now
गिरिडीह:- गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने आज तुरिया टोला कोकोररची और मधुपुर गांव का दौरा कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस मौके पर गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने मुनिया देवी का भव्य स्वागत किया, साथ ही उनके समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
मुनिया देवी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी का आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपके सहयोग से हम विकास के इस सफर को और मजबूत करेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं पूर्णतः समर्पित हूँ।”
दौरे के दौरान महिलाओं ने भाजपा की विकास योजनाओं की सराहना की और मुनिया देवी के नेतृत्व में क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई। ग्रामीणों ने अपने गांव से जुड़े कई मुद्दों को भी सामने रखा, जिन पर मुनिया देवी ने प्राथमिकता के साथ काम करने का आश्वासन दिया।
