खावा नदी पुल के घटिया और धीमी गति से निर्माण का विरोध,प्रशासन से जांच की मांग…

खावा नदी पुल के घटिया और धीमी गति से निर्माण का विरोध।

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • पुल निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, प्रशासन से जांच की मांग
  • धीमी गति से पुल का निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश।
  • पुल न होने से 2 भागो में बांट जाते हैं पंचायत वासी
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

सदर प्रखंड के जगमनरायडीह और खावा गांवों के बीच खावा नदी पर बन रहे पुल के घटिया और धीमी गति से निर्माण का ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने विरोध किया है। पार्टी नेता मनोज यादव की अगुवाई में आज स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा किया और प्रशासन से इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की है।

निर्माण किया जा रहा पुल ..

इधर पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने भी इस मामले पर अपने बयान में कहा कि, कई दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा पुल के घटिया और धीमा निर्माण करने की जानकारी उन्हें दी जा रही थी, जिसके बाद पार्टी की टीम ने पुल निर्माण का जायजा लिया जिसमें लोगों के आरोप सही प्रतीत होते हैं। ऐसे में हम जिला प्रशासन से इसकी जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हैं, ताकि विकास के नाम पर सरकारी पैसे की लूट के बजाय सही तरीके से पुल का निर्माण कार्य हो।

 यादव ने कहा कि, नवंबर 2024 में ही इसका शिलान्यास किया गया था। निर्माण की गुणवत्ता तो खैर अलग चीज है, लेकिन धीमी गति से निर्माण के कारण 7 माह बीतने पर भी अपेक्षित काम तक लोगों को दिख नहीं रहा है। 

जायजा के दौरान उपस्थित ग्रामीण…

कहा कि, यह पुल खावा पंचायत के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुल नहीं रहने से बारिश के मौसम में स्थानीय पंचायतवासी दो भागों में बंटने को विवश हो जाते हैं। दूसरे दिनों में भी कई गांवों के लोगों को पंचायत मुख्यालय या अन्य गांवों में जाने में परेशानी होती है। इसलिए पुल का निर्माण ठीक से होना जरूरी है।

मौके पर पंकज वर्मा, शंकर रजक, प्रमोद यादव, नीतीश यादव, अभीजीत मिश्रा, सबा अंसारी आदि मौजूद थे।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *