गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों (बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया…

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले के गिरिडीह, बेंगाबाद, गांडेय, डुमरी, जमुआ, बगोदर, देवरी, तिसरी, गांवा प्रखंडों में निर्वाचन संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों (बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े हरेक महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेसिंग आदि के बिंदुओं पर चर्चा हुई।

प्रशिक्षण के दौरान बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को मतदान केंद्रों के मैप एवं जिओ फेसिंग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को सुविधा हेतु जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जिओ फेसिंग के माध्यम से चिन्हित एवं ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे बी.एल.ओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं उनके घरों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस प्रक्रिया के संपन्न होने के पश्चात सभी बीएलओ के अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित होंगे एवं ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता अपने लोकेशन से ही अपने मतदान केंद्र, उसका लोकेशन एवं अपने बीएलओ को जान पाएंगे।

इसके अलावा मतदाताओं को अपने नजदीकी मैदान केंद्र पर सूचीबद्ध करने की बात कही गई। इसके लिए मतदान केंद्रों के लिए नजरी नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की मैप भी तैयार करा लें। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन किया जाए।

इस अवसर संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page