गिरिडीह: शहरी विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री सुदिव्य कुमार ने 7 करोड़ की लागत से 45 योजनाओं का किया शिलान्यास

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- आज झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान हेतु 7 करोड़ रुपए के लागत से बनने वाले 45 योजनाओं का शिलान्यास माननीय मंत्री, नगर विकास, झारखंड श्री सुदिव्य कुमार एवं उपायुक्त, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया गया। इन योजनाओं में एचवाईडीटी का अधिष्ठापन, नाली निर्माण, पीसीसी निर्माण, पाइपलाइन आदि योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि  वर्तमान में पेयजल आपूर्ति से होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु जिले के अलग अलग चयनित स्थानों पर नए प्लांट का स्थापना किया जाएगा, जिसे अलग अलग सेक्टर में बांटते हुए शहर में जलापूर्ति की जाएगी। इसे लेकर रूप रेखा तैयार कर लिया गया है और इसका टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरु किया जाएगा। इससे जुड़े एवं शहरी विकास से जुड़े 45 योजनाओं जो कि 7 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है, इसका आज शिलान्यास किया जा रहा है।

उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदक जब तक पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूर्ण नहीं कर लेते हैं और जब तक नल से जल नहीं आ जाता है, तब तक उनका भुगतान नहीं करें। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारी प्रथमिकता है ।जनता को इसका लाभ मिले इसे आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए। इन योजनाओं कार्यान्वयन में संवेदक की कोताही बिल्कुल नहीं बख्शी जाएगी और ना ही इन योजनाओं के गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ किया जाएगा। इसलिए अगर कही भी कोई शिकायत मिलती है तो इस पर आवश्यक कार्रवाई करें।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव ने कहा कि  वर्तमान में शहरी विकास के लिए 45 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन योजनाओं के निर्माण के बाद यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के मुख्य समस्या में से एक पानी एक समस्या है, जिसके निराकरण के लिए सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है और वे पूरा प्रयास करेंगे कि इन योजनाओं को अच्छे से धरातल पर उतारें, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करते हुए जल्द से जल्द लोगों तक योजनाओं को पहुंचना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है ।

मौके पर उपरोक्त के अलावा उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, संबंधित विभाग के जेई, विभिन्न राजनीतिक दल के लोग सहित विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *