गिरिडीह में निकाली गईं 77 मीटर लंबा भव्य तिरंगा यात्रा,स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई…

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को गिरिडीह शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। झंडा मैदान से निकली इस यात्रा में 77 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल गूंजा । साथ ही शहरवासियों को तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और यह तिरंगा यात्रा वीर शहीदों को नमन करने, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

इस मौके पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, शालिनी बैसखियार, कामेश्वर पासवान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page